[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 65 वार्ड, 400 से ज्यादा नामांकन:होली खेलते हुए पहुंचे; भीड़ को देखते पुलिस ने सर्मथकों को बाहर निकाला

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 65 वार्ड, 400 से ज्यादा नामांकन:होली खेलते हुए पहुंचे; भीड़ को देखते पुलिस ने सर्मथकों को बाहर निकाला

सीकर में 65 वार्ड, 400 से ज्यादा नामांकन:होली खेलते हुए पहुंचे; भीड़ को देखते पुलिस ने सर्मथकों को बाहर निकाला

सीकर : सीकर में निकाय चुनाव के लिए नामांकन पूरा हो गया है। नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन आज बड़ी संख्या में प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंचे। सीकर नगर परिषद के 65 वार्ड के पार्षद पद के लिए कुल 420 से ज्यादा नामांकन दाखिल हुए हैं। नामांकन जमा करवाने के लिए प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की भीड़ पहुंची। कांग्रेस और भाजपा ने सिंबल सीधे ही रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा करवाए।

आज सुबह से ही एसडीएम ऑफिस के बाहर नामांकन जमा करा रहे प्रत्याशियों की 200 मीटर लंबी लाइन लग गई। कलेक्ट्रेट और कोर्ट कैंपस खचाखच भरा हुआ रहा। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने पूरे परिसर को खाली करवाया। केवल प्रत्याशी को अंदर रुकने दिया गया। कुछ दावेदार समर्थकों के साथ होली खेलते हुए पहुंचे।

प्रत्याशियों के नामांकन के बीच उद्योग नगर पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर बीरबल सिंह रिटायरमेंट के बाद जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट के सामने से निकले। कलेक्ट्रेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रत्याशी समझकर डीजे बंद करने के लिए कहा। इसके बाद हकीकत पता चलने पर उन्हें जाने दिया गया।

देखें नामांकन के PHOTOS

सीकर में नामांकन के अंतिम दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंचे हैं, ऐसे में कोर्ट कैंपस में काफी भीड़ लगी हुई है।

सीकर में आज रिटर्निंग अधिकारी के दफ्तर में बड़ी संख्या में दावेदार नामांकन करने पहुंचे।

सीकर में 200 से अधिक नॉमिनेशन फॉर्म दाखिल किए गए हैं, अब दोनों पार्टियां सीधे रिटर्निंग अधिकारी को सिंबल जमा करवाकर प्रत्याशी अधिकृत करेंगी।

सीकर में एक प्रत्याशी डीजे लेकर समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने पहले डीजे बंद करवाकर वापस भेजा, फिर समर्थकों को भी लौटा दिया।

सीकर शहर डिप्टी नवनीत कौर ने रिटर्निंग ऑफिसर के चैंबर लगी भीड़ को मैनेज करने के निर्देश दिए।

Related Articles