[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

111वें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

111वें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना

ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के फिजिबिलिटी सर्वे के विरोध में तारपुरा हवाई पट्टी के मुख्य गेट पर डटे किसान

खिरोड़ : प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के फिजिबिलिटी सर्वे के विरोध में तारपुरा हवाई पट्टी के मुख्य गेट पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 111वें दिन भी जारी रहा। पौने चार महीने से चल रहे धरने के बावजूद प्रशासन की ओर से सर्वे निरस्त करने का लिखित आदेश जारी नहीं किए जाने पर किसानों में नाराजगी है।

धरना स्थल पर आयोजित किसान चौपाल में आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की गई। किसानों ने कहा कि जब तक सर्वे निरस्त करने का लिखित आदेश जारी नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। धरने में मधुसूदन, अर्जुन, रामेश्वर, देवेंद्र, गुमान, श्रीराम, सुभाष, सुल्तान, रामसिंह, रेवतसिंह, महेश, विजय, राकेश सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles