[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में कल भी खुलेंगे रिटर्निंग अधिकारी ऑफिस:मिलेगी सभी चुनावी सेवाएं; 31 अगस्त है नामांकन की लास्ट डेट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में कल भी खुलेंगे रिटर्निंग अधिकारी ऑफिस:मिलेगी सभी चुनावी सेवाएं; 31 अगस्त है नामांकन की लास्ट डेट

झुंझुनूं में कल भी खुलेंगे रिटर्निंग अधिकारी ऑफिस:मिलेगी सभी चुनावी सेवाएं; 31 अगस्त है नामांकन की लास्ट डेट

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में नगर निकाय चुनाव-2026 की नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। रविवार (30 अगस्त) को सरकारी छुट्टी होने के बावजूद अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी चुनाव संबंधी और रिटर्निंग अधिकारी (RO) कार्यालय खुले रहेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि अंतिम दिनों में होने वाली भारी भीड़ और असुविधा से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। रविवार को अभ्यर्थी कार्यालयों में जाकर ये काम कर सकेंगे। इसके तहत नामांकन फार्म प्राप्त करना और उनकी जांच करवाना, चुनाव से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना और निर्धारित शुल्क जमा करने के साथ मतदाता सूची में नाम देखना और सूची प्राप्त करना सहित कई महत्वपूर्ण काम हो सकेंगे।

31 अगस्त है नामांकन की लास्ट डेट

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि नामांकन की लास्ट डेट 31 अगस्त है। इसलिए अंतिम दिन का इंतजार किए बिना समय रहते अपने सभी दस्तावेज और जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लें। प्रशासन की ओर से पूरी चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker