[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगरपालिका चुनाव: नामांकन के तीसरे दिन 14 प्रत्याशियों ने दाखिल किए 15 नामांकन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

नगरपालिका चुनाव: नामांकन के तीसरे दिन 14 प्रत्याशियों ने दाखिल किए 15 नामांकन

नगरपालिका चुनाव: नामांकन के तीसरे दिन 14 प्रत्याशियों ने दाखिल किए 15 नामांकन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : नगरपालिका चुनाव को लेकर कस्बे में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन शनिवार को 14 प्रत्याशियों ने पार्षद पद के लिए कुल 15 नामांकन पत्र दाखिल किए। तहसील कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशियों के साथ समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ नजर आई।

30 अगस्त को रविवार का अवकाश होने के कारण अब 31 अगस्त नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। ऐसे में अंतिम दिन दावेदारों की संख्या बढ़ने की संभावना है। बिसाऊ नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं और भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों की सक्रियता भी देखने को मिल रही है।

निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं समीकरण

कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय या बहुकोणीय होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक चुनावी तस्वीर स्पष्ट नहीं होगी। नामांकन के बाद प्रत्याशियों को प्रचार के लिए समय मिलेगा। इस दौरान जनसंपर्क और मतदाताओं को साधने के लिए प्रत्याशी पूरी ताकत लगाएंगे।

पूर्व पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव नहीं लड़ने की चर्चा

इस बार कांग्रेस के पूर्व पालिका अध्यक्ष और पूर्व उपाध्यक्ष के चुनाव नहीं लड़ने की बात भी कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके राजनीतिक असर को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही नगरपालिका में अपना बोर्ड बनने का दावा कर रहे हैं। अब सबकी नजरें 31 अगस्त के अंतिम नामांकन दिवस पर हैं। इसके बाद ही वार्डवार मुकाबले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

Related Articles