[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोद में नगर निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया शुरू:एसडीएम कार्यालय पर हेल्प डेस्क शुरू, 31 अगस्त तक होंगे आवेदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

धोद में नगर निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया शुरू:एसडीएम कार्यालय पर हेल्प डेस्क शुरू, 31 अगस्त तक होंगे आवेदन

धोद में नगर निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया शुरू:एसडीएम कार्यालय पर हेल्प डेस्क शुरू, 31 अगस्त तक होंगे आवेदन

धोद : नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। धोद में दूसरे चरण के तहत 11 सितंबर को मतदान होगा, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही कस्बे में चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं।

नामांकन के पहले दिन वार्ड नंबर 18 से धर्मेंद्र सिंह ने धोद एसडीएम कार्यालय पहुंचकर नामांकन फॉर्म दाखिल किया। आने वाले दिनों में कई अन्य उम्मीदवारों के भी नामांकन दाखिल करने की संभावना है। वहीं कई निर्दलीय उम्मीदवार शुभ मुहूर्त के अनुसार नामांकन दाखिल करने की तैयारी में हैं।

प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और माकपा की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में प्रमुख दलों की प्रत्याशी सूची जारी होने के बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

एसडीएम कार्यालय के बाहर हेल्प डेस्क

नामांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए एसडीएम कार्यालय के बाहर हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। यहां निर्वाचन आयोग से जुड़े कर्मचारी मौजूद हैं, जो उम्मीदवारों को नामांकन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। चुनाव के लिए आवश्यक फॉर्म भी इसी हेल्प डेस्क से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

धोद एसडीएम राहुल मल्होत्रा की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्यालय परिसर में उम्मीदवारों और उनके साथ आने वाले लोगों की सुविधा तथा प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने पर ध्यान दिया जा रहा है।

सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात

नामांकन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धोद पुलिस के जवानों को एसडीएम कार्यालय के आसपास तैनात किया गया है। पुलिस एवं प्रशासन की ओर से नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Related Articles