[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोहार्गल 24 कोसीय परिक्रमा 5 सितंबर से:कलेक्टर ने दिए सुरक्षा, सफाई, पेयजल और चिकित्सा व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोहार्गल 24 कोसीय परिक्रमा 5 सितंबर से:कलेक्टर ने दिए सुरक्षा, सफाई, पेयजल और चिकित्सा व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश

लोहार्गल 24 कोसीय परिक्रमा 5 सितंबर से:कलेक्टर ने दिए सुरक्षा, सफाई, पेयजल और चिकित्सा व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश

लोहार्गल : झुंझुनूं कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल लोहार्गल में आगामी 24 कोसीय परिक्रमा और अमावस्या मेले की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की। परिक्रमा 5 से 11 सितंबर तक चलेगी। बैठक में परिक्रमा और मेले के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े इंतजामों पर विस्तृत चर्चा हुई। कलेक्टर डॉ. गर्ग ने परिक्रमा मार्ग, कुंड क्षेत्र और बरखंडी पहाड़ी मार्ग का निरीक्षण भी किया।

बैठक में लोहार्गल, चिराना, पहाड़ीला और रामपुरा पंचायतों के प्रशासकों को व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत मेले के दौरान आपातकाल के लिए एंबुलेंस और अस्थाई चिकित्सा काउंटर लगाने की व्यवस्था की जाएगी।

झुंझुनूं जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने वाहनों के सुचारु संचालन के लिए गोल्याणा में विशेष पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मेला क्षेत्र में नियमित सफाई करवाने और पर्याप्त संख्या में अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बेसहारा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की व्यवस्था भी की जाएगी।

इस उच्च स्तरीय बैठक में नवलगढ़ एसडीएम प्रांजल कंवर, तहसीलदार बजरंगलाल मीणा, नवलगढ़ वृताधिकारी सुगन सिंह, विकास अधिकारी रितेश सांखला, गोठड़ा थानाधिकारी प्रेमप्रकाश, बीसीएमओ डॉ. प्रहलाद सिंह, वीडीओ राजदीप मण्डावरिया, सीताराम जिनोलिया, अल्ताफ अली, लोहार्गल प्रशासक जगमोहन सिंह, चिराना प्रशासक राजेंद्र सिंह, अमित शर्मा, भूदरमल सैनी, दिलीप कुमार, विनोद सैनी और विष्णु स्वामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles