[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन:नगरपालिका चुनाव को लेकर चर्चा की, एकता पर दिया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन:नगरपालिका चुनाव को लेकर चर्चा की, एकता पर दिया जोर

लक्ष्मणगढ़ में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन:नगरपालिका चुनाव को लेकर चर्चा की, एकता पर दिया जोर

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में नगरपालिका चुनाव टिकट वितरण से पहले मंगलवार शाम को भाजपा द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पहुंचे। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर घर-घर संपर्क करने, प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने और लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान 70 वर्ष से अधिक आयु के करीब दो दर्जन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।

बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।
बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।

कोई मतदाता मतदान करने से वंचित नहीं रहे-सुभाष महरिया

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कहा कि अपना प्रत्याशी केवल कमल का फूल है। पार्टी जिसे भी टिकट दे, सभी कार्यकर्ताओं को उसके साथ पूरी ताकत से खड़ा होना है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मणगढ़ के निकाय चुनाव पर पूरे प्रदेश की नजर है, इसलिए इस बार किसी भी प्रकार की चूक की गुंजाइश नहीं है।

महरिया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि एक भी घर संपर्क से नहीं छूटना चाहिए। घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता से संपर्क करें। छोटे चुनाव में एक-एक वोट महत्वपूर्ण होता है। चुनाव के दिन कोई भी मतदाता मतदान से वंचित नहीं रहना चाहिए।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, भाजपा नेता दिनेश जोशी, जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, निकाय चुनाव प्रभारी सुनील कुमावत, मंडल अध्यक्ष ललित पंवार, एडवोकेट ललित पुरोहित, भागीरथ गोदारा, भागीरथ गोदारा पूर्व पालिकाध्यक्ष हरिप्रसाद पुजारी मंचासीन रहे। संचालन अरुण चौधरी ने किया। अंत में शहर मंडल अध्यक्ष ललित पंवार ने सम्मेलन में पहुंचे नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

कार्यक्रम में जिला मंत्री अर्चना पुरोहित, पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुसूदन दायमा, एडवोकेट सज्जन सैनी, विष्णु शर्मा, कमल शर्मा, अशोक पुजारी कमल तिवाड़ी, संपत ठेकेदार, शशांक जोशी, पवन वाल्मीकि, रचना बारी, कपिल ठेकेदार, अश्विनी पारीक, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles