[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : केन्द्रीय विद्यालय झुंझुनूं में आयोजित एक दिवसीय साक्षरता एवम् संख्यात्मक ज्ञान कार्यशाला का सफल आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : केन्द्रीय विद्यालय झुंझुनूं में आयोजित एक दिवसीय साक्षरता एवम् संख्यात्मक ज्ञान कार्यशाला का सफल आयोजन

केन्द्रीय विद्यालय झुंझुनूं में आयोजित एक दिवसीय साक्षरता एवम् संख्यात्मक ज्ञान कार्यशाला का सफल आयोजन

झुंझुनूं : केन्द्रीय विद्यालय झुंझुनूं में आयोजित एक दिवसीय साक्षरता एवम् संख्यात्मक ज्ञान कार्यशाला का सफल आयोजन। महाराष्ट्र के पुणे में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान विषय पर होने वाली G-20 समूह की शिक्षा कार्यबल बैठक से पूर्व केन्द्रीय विद्यालय संगठन एवं सम्रग शिक्षा अभियान के तत्वाधान में केन्द्रीय विद्यालय झुंझुनूं में FLN प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यशाला में केन्द्रीय विद्यालय झुंझुनूं के प्राचार्य सुमेर सिंह, केवि खेतड़ी नगर प्राचार्य प्रहलाद सिंह, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक कमला कालेर, प्राचार्य डाईट अमीलाल मूंड, व अन्य अधिकारियों ने G-20, NEP-2020 व FLN पर विचार व्यक्त किये।

मनोज मूंड, राकेश कुमार व नेतराम दहिया ने FLN, Digital Initiative निपूण भारत आदि विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार ने किया।

इस कार्यक्रम में नरेश चौधरी, प्रमोद पूनिया, एस के आल्हा, महेश शास्त्री आदि उपस्थित थे।

Related Articles