श्रावण महोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान, बर्फ से सजे भोलेनाथ के हुए दर्शन
श्रावण महोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान, बर्फ से सजे भोलेनाथ के हुए दर्शन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर शिव भक्त मंडल के तत्वावधान में श्रावण मास के अंतिम सोमवार की रात्रि मोचीवाड़ा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रावण महोत्सव आस्था और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रमोद बाजोरिया ने की, जबकि सीए राजेश भावसिंहका मुख्य अतिथि रहे।
महोत्सव के तहत भगवान भोलेनाथ का बर्फ की रंग-बिरंगी सिलियों एवं फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। आकर्षक सजावट को देखने और भगवान शिव के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने बर्फ से सजे भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर मनौतियां मांगीं।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शहर की प्रतिभाओं का शिव भक्त मंडल की ओर से प्रतीक चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। विनोद कुमार बजाज, मनीष गोयल, पं. जनार्दनाचार्य, बृजेंद्र दाधीच, रघुनाथ खेमका, डॉ. रतनलाल अग्रवाल, शंकरलाल महर्षि, मुकुल भाटी, डॉ. एफ.एच. गौरी, आनंद वाला, दीपिका शर्मा, प्रेम कुमार बगड़िया, सुशील सरावगी, डॉ. कमल वशिष्ठ, डॉ. कोमल शर्मा, बालकृष्ण बावलिया, राजीव शर्मा, विजय सारस्वत एवं महेंद्र सुंदरिय का सम्मान किया गया।
शिव भक्त मंडल के अध्यक्ष रतनलाल बजाज ने बताया कि पिछले 36 वर्षों से लगातार श्रावण महोत्सव के अवसर पर भगवान शिव का बर्फ से श्रृंगार एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जा रहा है।
कार्यक्रम में संगीता बजाज, पूनम बजाज, प्रियल, योगेश गौड़, हरिमोहन दाधीच, ऋतुराज उपाध्याय, अयूब खान गौड़, महेंद्र धानुका, हरीश बजाज, उमेश दाधीच, महेश बावलिया, डॉ. सुरेंद्र शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शिव भक्त मंडल के महामंत्री गुरदास भारती ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2333316


