[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम बुहाना की नवीन कार्यकारिणी गठित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम बुहाना की नवीन कार्यकारिणी गठित

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम बुहाना की नवीन कार्यकारिणी गठित

बुहाना : राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा बुहाना का वार्षिक अधिवेशन एवं नवीन कार्यकारिणी का गठन श्री अमीचंद आईटीआई परिसर में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवराम यादव ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी रहे। प्रदेश मंत्री महेश सैनी तथा सुरेंद्र यादव और प्रवीण कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

अधिवेशन के प्रथम चरण में शिक्षकों की समस्याओं एवं शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा की गई। ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार ने शिक्षकों का स्वागत किया। मंत्री नरेश सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष विजय सिंह ने वर्षभर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

निर्वाचन अधिकारी वेद प्रकाश ने निर्विरोध निर्वाचन करवाकर नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें शिवराम यादव को संरक्षक, किशोरी लाल कुमावत को सभा अध्यक्ष, सहदेव यादव को उपाध्यक्ष, ममता रानी को महिला उपसभाध्यक्ष, मनोज कुमार यादव को अध्यक्ष, महिपाल सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष तथा नरेश सिंह तंवर को मंत्री चुना गया।

मधु मीना को महिला मंत्री, विजय सिंह कुमावत को कोषाध्यक्ष, बलबीर सिंह को लेखा परीक्षक, पुलकित कुमार को प्रवक्ता तथा सूरज कुमार को संगठन मंत्री बनाया गया। सुमन लांबा को महिला संगठन मंत्री, नथू सिंह को सहायक मंत्री, सुमन लता को महिला सहायक मंत्री, रमेश कुमार को क्षेत्रीय संगठन मंत्री तथा श्रवण कुमार को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। विभिन्न शिक्षा संवर्गों से जुड़े अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

इस अवसर पर शिवराम यादव ने संगठन की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली पर चर्चा की। उपशाखा में सदस्यता वृद्धि के लिए नवीन कार्यकारिणी को बधाई दी गई। अंत में ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार ने सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles