वार्ड 33 में सियासी हलचल तेज: भाजपा टिकट की दावेदारी को लेकर नरेंद्र सिंह सोलंकी ने पूर्व विधायक जलधारी से की मुलाकात
वार्ड 33 में सियासी हलचल तेज: भाजपा टिकट की दावेदारी को लेकर नरेंद्र सिंह सोलंकी ने पूर्व विधायक जलधारी से की मुलाकात
सीकर : आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर सीकर के वार्ड नंबर 33 में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा से पार्षद पद के टिकट को लेकर दावेदारी के बीच नरेंद्र सिंह सोलंकी ने वार्डवासियों के साथ पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी से मुलाकात की। इस दौरान सोलंकी ने वार्ड की जनता के समर्थन के साथ भाजपा के समक्ष अपनी दावेदारी मजबूती से रखी।
सोलंकी ने भाजपा से वार्ड नंबर 33 के पार्षद पद का टिकट देने का आग्रह करते हुए कहा कि वे लंबे समय से वार्डवासियों के बीच रहकर जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के लिए सक्रिय रहे हैं। उन्होंने वार्ड के विकास, जनसेवा और पार्टी संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी सामने रखी।
मुलाकात के दौरान वार्ड नंबर 33 के बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। वार्डवासियों ने नरेंद्र सिंह सोलंकी के प्रति समर्थन जताते हुए भाजपा से उन्हें पार्षद पद का टिकट देने की बात रखी। समर्थकों ने कहा कि सोलंकी वार्ड की समस्याओं और आमजन की जरूरतों से लगातार जुड़े रहे हैं। इस दौरान वार्ड के विकास, जनहित के मुद्दों और आगामी चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।
सोलंकी ने कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड के विकास को नई दिशा देना, आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाना और भाजपा संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों का स्नेह, समर्थन और एकजुटता उनके लिए बड़ी ताकत है। वार्डवासियों के समर्थन के साथ टिकट की दावेदारी सामने आने से वार्ड नंबर 33 में चुनावी माहौल के गरमाने के संकेत मिल रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2329252


