हर घर तिरंगा अभियान के तहत बेरी में निकली भव्य तिरंगा रैली
हर घर तिरंगा अभियान के तहत बेरी में निकली भव्य तिरंगा रैली
सीकर : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उजीन सिंह का नाडा बेरी एवं ग्रामवासियों की ओर से शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ ग्रामीणों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि किरण मील एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुखदेव प्रसाद दीक्षित ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराना चाहिए।
विद्यालय परिवार की ओर से ग्रामवासियों को तिरंगे वितरित कर उन्हें अपने घरों पर ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही राष्ट्रध्वज संहिता का पालन करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, अजय कुमार रॉयल, श्रीचंद सेन, रवि कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, ईश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2312111


