[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत जयपुर रोड स्थित शहीद स्मारक परिसर में चला विशेष सफाई अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत जयपुर रोड स्थित शहीद स्मारक परिसर में चला विशेष सफाई अभियान

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत जयपुर रोड स्थित शहीद स्मारक परिसर में चला विशेष सफाई अभियान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों के मद्देनज़र नगर परिषद सीकर द्वारा जयपुर रोड स्थित शहीद स्मारक परिसर एवं उसके आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

सीकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देशानुसार एवं नगर परिषद के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के मार्गदर्शन में नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में सफाई टीम ने शहीद स्मारक परिसर, मुख्य प्रवेश द्वार, सड़क किनारों एवं आसपास के क्षेत्र की व्यापक सफाई कर कचरा, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट हटाए। साथ ही झाड़ियों की कटाई, सफाई एवं परिसर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने का कार्य भी किया गया।

वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि देश के वीर शहीदों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है। ऐसे में शहीद स्मारक की स्वच्छता एवं गरिमा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नगरवासियों से भी सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा राष्ट्रीय धरोहरों का सम्मान करने की अपील की।

नगर परिषद द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों एवं समारोह स्थलों पर विशेष सफाई अभियान लगातार जारी है, ताकि राष्ट्रीय पर्व स्वच्छ, सुंदर एवं गरिमामय वातावरण में मनाया जा सके।

Related Articles