गुरु रविदास जयंती पर भाजपा की कलश यात्रा चूरू पहुंची:विधायक सहारण और जिलाध्यक्ष शर्मा ने किया स्वागत
गुरु रविदास जयंती पर भाजपा की कलश यात्रा चूरू पहुंची:विधायक सहारण और जिलाध्यक्ष शर्मा ने किया स्वागत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : समाज सुधारक गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की कलश यात्रा बुधवार को चूरू पहुंची। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक हरलाल सहारण और जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि भाजपा सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है। इसका मूल उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
उन्होंने महान संत गुरु रविदास महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सहारण ने कहा कि कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में सेवा कार्यों में जुटे हैं।

जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि गुरु रविदास महाराज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए श्रद्धा का केंद्र हैं। उन्होंने बिना किसी जातिगत भेदभाव के हर वर्ग के कल्याण की बात कही थी। शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
कलश यात्रा के लोकसभा संयोजक डॉ. वासुदेव चावला ने संत रविदास के कर्म की प्रधानता और भक्ति की विशेषता पर प्रकाश डाला। लोकसभा के सह प्रभारी राकेश जांगिड़ ने कहा कि समाज से भेदभाव मिटाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस प्रकार विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, यह संत रविदास की शिक्षाओं का ही परिणाम है। इस मौके पर एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया और निवर्तमान जिला प्रमुख वंदना आर्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2309273