[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुरैशी महासभा संस्थान ने किया जिला स्तरीय पौधारोपण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कुरैशी महासभा संस्थान ने किया जिला स्तरीय पौधारोपण

कुरैशी महासभा संस्थान ने किया जिला स्तरीय पौधारोपण

झुंझुनूं : कुरैशी महासभा संस्थान, जिला झुंझुनूं की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अली खोखर ने की।

कार्यक्रम में पौधारोपण के साथ पेड़ों के संरक्षण और पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संदेश दिया गया। अल कुरैश मस्जिद के इमाम मौलाना सक्रदीन ने पौधारोपण के सामाजिक एवं धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रकृति संरक्षण को आवश्यक बताया।

प्रदेश महासचिव मोहम्मद जुबैर कुरैशी ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। जिला सचिव बिलाल कुरैशी ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आयोजन से जुड़ी जानकारी साझा की।

इस दौरान जिला महासचिव रफीक उर्फ गावस्कर, यूथ विंग कोषाध्यक्ष फयूम कुरैशी, जिला सचिव जुबैर उर्फ जुबी, उपाध्यक्ष तौफीक सैय्यद, कोषाध्यक्ष अब्दुल जब्बार फौजी, महासचिव व्याख्याता अकबर कुरैशी आजमी, सहसचिव इरफान कबाड़ी, यूथ विंग सहसचिव आदिल कुरैशी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles