[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जन अभियोग समिति बैठक में जनहित के मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जन अभियोग समिति बैठक में जनहित के मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

जन अभियोग समिति बैठक में जनहित के मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला परिषद सभागार में गुरुवार को जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विधायक हरलाल सहारण ने अधिकारियों को जनहित के प्रकरणों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में समिति में दर्ज विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने लंबित मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण कर 15 दिन में अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। समिति सदस्यों ने ओवरब्रिज के नीचे जलभराव, अतिक्रमण, रास्तों, खाद्य सुरक्षा, राजस्व, ग्रामीण विकास और पेयजल से जुड़े मुद्दे उठाए, जिन पर अधिकारियों ने कार्रवाई की जानकारी दी। बैठक में एडीएम अर्पिता सोनी, एसीईओ भागचंद खारिया, एसडीएम धीरज झाझड़िया, एसडीएम मिथिलेश, सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles