[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कैंपर और पुलिस वाहन की भिड़ंत, 3 घायल:सुजानगढ़ मेगा हाईवे पर नाकाबंदी देख भाग रहे थे, यू टर्न लेते समय हुई टक्कर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

कैंपर और पुलिस वाहन की भिड़ंत, 3 घायल:सुजानगढ़ मेगा हाईवे पर नाकाबंदी देख भाग रहे थे, यू टर्न लेते समय हुई टक्कर

कैंपर और पुलिस वाहन की भिड़ंत, 3 घायल:सुजानगढ़ मेगा हाईवे पर नाकाबंदी देख भाग रहे थे, यू टर्न लेते समय हुई टक्कर

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के मेगा हाईवे पर सदर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम नाकाबंदी को देखकर भागने के लिए यू टर्न ले रही एक कैंपर ने पुलिस वाहन को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंपर पलट गई, वहीं पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में सदर थाने की एसआई गीता रानी और चालक कॉन्स्टेबल देवाराम को मामूली चोटें आईं, जबकि कैंपर में सवार तीन युवक घायल हो गए।

कैंपर में सवार कमलेश (26) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मुंडवाड़ा, अशोक मीणा (24) पुत्र राजू मीणा निवासी सांगरवा (रानोली) और रमन (23) पुत्र जुगल किशोर बलाई निवासी चंदपुरा घायल हो गए। तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से राजकीय बगड़िया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।

कैंपर ड्राइवर राकेश पुत्र बाबूलाल बावरी निवासी कटराथल (सीकर) को कोई चोट नहीं आई। कैंपर सवार युवकों को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने राकेश को हिरासत में ले लिया है।

घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी मुकुट बिहारी मीणा, कोतवाली सीआई मुकेश सिंह सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और दुर्घटना की जानकारी जुटाई। दोनों वाहनों को क्रेन के जरिए सदर थाना लाया गया। पुलिस कैंपर सवार युवकों से जुड़े मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles