बुहाना नगरपालिका में स्थायी सफाई कर्मचारियों की भर्ती की मांग:वाल्मीकि समाज ने सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा, ठेका प्रथा खत्म करने की अपील
बुहाना नगरपालिका में स्थायी सफाई कर्मचारियों की भर्ती की मांग:वाल्मीकि समाज ने सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा, ठेका प्रथा खत्म करने की अपील
बुहाना : बुहाना नगरपालिका में स्थायी सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा है। समाज के लोगों ने बताया कि वर्तमान में नगरपालिका में कोई भी स्थायी सफाई कर्मचारी नियुक्त नहीं है, और सफाई व्यवस्था ठेकेदार के माध्यम से संचालित की जा रही है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रदेश में चल रही सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया के तहत बुहाना नगरपालिका में रिक्त पदों पर स्थायी सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए। समाज ने ठेका व्यवस्था को समाप्त कर स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की भी अपील की है, जिससे नगर की सफाई व्यवस्था में सुधार हो सके।
इस अवसर पर राजेश कुमार, विशाल कुमार, सुनील, विजय, रोहित, सतवीर, पवन कुमार, संदीप कुमार, लखन, संजू, आरती, जगन, बबीता, रेनू, मनीषा, माया, सुजीत देवी, नेहा देवी, सुमन, मनीषा, अनीता, मीना कुमारी, संतोष और बबीता सहित वाल्मीकि समाज के कई सदस्य मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2286357


