[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 200 CCTV फुटेज खंगालकर 13 बाइक पकड़ी:मास्टर चाबी से लॉक खोलकर उड़ाता था मोटर साइकिल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 200 CCTV फुटेज खंगालकर 13 बाइक पकड़ी:मास्टर चाबी से लॉक खोलकर उड़ाता था मोटर साइकिल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सीकर में 200 CCTV फुटेज खंगालकर 13 बाइक पकड़ी:मास्टर चाबी से लॉक खोलकर उड़ाता था मोटर साइकिल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सीकर : सीकर में कोतवाली पुलिस ने 150-200 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बाइक चोर मोहम्मद शकील (28) पुत्र शमशाद लीलगर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 13 मोटरसाइकिलें बरामद की है। आरोपी मास्टर चाबी की मदद से वाहनों का लॉक खोलकर वारदात को अंजाम देता था।

हालांकि, पुलिस की कार्रवाई से पहले वह चोरी की गई एक भी बाइक बेच नहीं पाया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। SHO कोतवाली सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि शहर में कोर्ट के सामने पार्किंग एरिया सहित आसपास के इलाकों में पिछले एक-दो महीने में बाइक चोरी की कई घटनाएं हुई। शहर में बाइक चोरी के लिए एक हॉटस्पॉट बन चुका था।

ऐसे में आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने करीब 150 से 200 कैमरे के CCTV फुटेज चेक किए। कई पुलिसकर्मियों को उन इलाकों में सादा वर्दी में लगाया गया, जहां पर बाइक चोरी की घटनाएं सबसे ज्यादा हो रही थी।

आरोपी के पास से 13 मोटरसाइकिल बरामद की।

आरोपी एक दर्जन से ज्यादा बाइक चोरी की वारदातों को दे चुका अंजाम

एसएचओ ने कहा कि इसी बीच पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा, जो हॉटस्पॉट पर ही बाइक चोरी करने के लिए आया था। इस दौरान पुलिस ने मोहम्मद शकील (28) पुत्र शमशाद लीलगर को दबोचा। पुलिस ने जब आरोपी से इन्वेस्टिगेशन करना शुरू किया तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।

आरोपी शकील ने कड़ी पूछताछ के बाद बताया कि उसने शहर में करीब एक दर्जन से ज्यादा बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की हुई सभी बाइक्स को बरामद कर लिया। आरोपी बाइक चोरी करने के लिए मुंह पर तौलिया या नकाब लगाकर आता था।

सुनसान जगह ले जाकर बाइक की उतार देता नंबर प्लेट

उन्होंने बताया कि बाइक चोरी करने के बाद वह सबसे पहले किसी सुनसान जगह बाइक को लेकर जाता। वहां पर उसकी नंबर प्लेट उतार देता, जिससे वह पकड़ा ना जा सके। फिर 4-5 घंटे बाद या अगले दिन आरोपी वहां आता और चोरी की हुई बाइक को दूसरी सुनसान जगह लेकर चला जाता।

आरोपी चाहता था कि वह इन बाइक्स को बेच दे, लेकिन बाइक चोरी की होने और डॉक्यूमेंट नहीं होने की वजह से किसी ने भी बाइक नहीं खरीदी। आरोपी ने बाइक बेचने के लिए एक कबाड़ी से भी बातचीत की। लेकिन उसने भी बाइक खरीदने के लिए मना कर दिया था।

आरोपी की गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल दिलीप और दिनेश की विशेष भूमिका रही। टीम में सब इंस्पेक्टर ललिता और कॉन्स्टेबल शुभकरण भी शामिल रहे। फिलहाल पुलिस आरोपी को अलग-अलग मुकदमे में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करेगी।

Related Articles