शेखावाटी की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का मुद्दा लोकसभा में उठा, सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला ने केंद्र से की विशेष योजना की मांग
शेखावाटी की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का मुद्दा लोकसभा में उठा, सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला ने केंद्र से की विशेष योजना की मांग
झुंझुनूं : झुंझुनूं के सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला ने लोकसभा में अतारांकित प्रश्न के माध्यम से शेखावाटी की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार से विशेष योजना बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार के जवाब से स्पष्ट है कि फिलहाल शेखावाटी क्षेत्र के लिए कोई अलग संरक्षण योजना, विशेष वित्तीय सहायता या नई पहल प्रस्तावित नहीं है, जो निराशाजनक है।
सांसद ओला ने कहा कि शेखावाटी अपने विश्वप्रसिद्ध भित्तिचित्रों, ऐतिहासिक हवेलियों, किलों, मंदिरों, लोककला, लोकसंगीत और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के कारण देश-विदेश में विशिष्ट पहचान रखता है। यह धरोहर केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि शेखावाटी की विरासत इमारतों के संरक्षण एवं पुनर्स्थापन के लिए विशेष वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाए, क्षेत्र में नियमित सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किए जाएं, स्थानीय कलाकारों और लोककलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष योजनाएं शुरू हों तथा शेखावाटी की कला, संस्कृति और पर्यटन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए समग्र कार्ययोजना तैयार की जाए।
सांसद ने कहा कि यदि समय रहते इस अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियां शेखावाटी की इस ऐतिहासिक विरासत से वंचित हो सकती हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से इस दिशा में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2272772


