हरियालो राजस्थान अभियान के तहत चूरू में सघन वृक्षारोपण, जनकल्याण शिविरों में लाभार्थियों को मिले पट्टे
हरियालो राजस्थान अभियान के तहत चूरू में सघन वृक्षारोपण, जनकल्याण शिविरों में लाभार्थियों को मिले पट्टे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित नेचर पार्क में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत जिला स्तरीय सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ और हरियालो राजस्थान जैसे अभियानों से प्रदेश में हरित क्षेत्र बढ़ रहा है। उन्होंने चूरू में एक दिन में 10 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य की सराहना करते हुए जैव विविधता संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और जैविक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। साथ ही जनकल्याण शिविरों के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलने की बात कही।

विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि राज्य सरकार के जनकल्याण और हरियाली बढ़ाने के प्रयासों से विकास कार्यों को गति मिल रही है। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बताया कि 31 अगस्त तक शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों के फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि भूमि नियमन, फ्री होल्ड, अफोर्डेबल हाउसिंग, नामांतरण और भवन निर्माण स्वीकृति सहित कुल 146 पट्टे वितरित किए गए। वहीं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 9 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति चेक भी प्रदान किए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2272344


