[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा सैनिक कल्याण ऑफिस को भेंट किया आरओ:पूर्व सैनिक और परिजनों को मिलेगा साफ पानी, पिता की स्मृति में लगवाया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा सैनिक कल्याण ऑफिस को भेंट किया आरओ:पूर्व सैनिक और परिजनों को मिलेगा साफ पानी, पिता की स्मृति में लगवाया

चिड़ावा सैनिक कल्याण ऑफिस को भेंट किया आरओ:पूर्व सैनिक और परिजनों को मिलेगा साफ पानी, पिता की स्मृति में लगवाया

चिड़ावा : चिड़ावा स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को एक भामाशाह ने आरओ भेंट किया है। इस पहल से कार्यालय में आने वाले पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

भामाशाह ने पिता की स्मृति में लगवाया

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश कुमार जांगिड़ ने बताया-पिलानी निवासी रघुवीर सिंह जांगिड़ ने अपने स्वर्गीय पिता पिथाराम जांगिड़ की स्मृति में यह आरओ जल शोधक जनहित में कार्यालय को प्रदान किया है।

बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन

कर्नल जांगिड़ ने जानकारी दी कि कार्यालय में बड़ी संख्या में लोगों के आवागमन के कारण स्वच्छ पेयजल की असुविधा महसूस की जा रही थी। उन्होंने भामाशाह रघुवीर सिंह के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और आम जनता को उच्च गुणवत्ता वाला पेयजल उपलब्ध कराएगी, जिससे उनके स्वास्थ्य को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर ओजटू के पूर्व सरपंच शीशराम डांगी, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कर्मचारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles