[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रबंधक राजस्थान रोडवेज चूरू को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रबंधक राजस्थान रोडवेज चूरू को सौंपा ज्ञापन

प्रबंधक राजस्थान रोडवेज चूरू को सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान रोडवेज की बसों द्वारा सवारियों को जबरदस्ती कलेक्ट्रेट सर्किल पर उतारने के विरुद्ध सौंपा ज्ञापन। चूरू में सीकर आगार की बसों के कंडक्टर एवं ड्राइवर के द्वारा सीकर से चूरू आने के बाद रोडवेज स्टैंड की सवारियों को जबरदस्ती कलेक्ट्रेट सर्किल पर उतारने पर किसान सभा चूरू के सदस्यों ने राजस्थान राज्य परिवहन निगम चूरू आगर प्रबंधक को ज्ञापन सौंप कर विरोध जताया।

ज्ञापन में निवेदन किया गया है कि रोडवेज की बस RJ 14 PF 9612 सीकर आगार की बस सवारियों को जबरन कलेक्ट्रेट सर्किल पर उतार कर वहीं से वापस सीकर के लिए लौट जाती हैं।

इस आधार पर रोडवेज बस प्रबंधक चूरू आगार ने संबंधित कंडक्टर और ड्राइवर के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु प्रबंधक सीकर को इस हेतु कार्यवाही करने के लिए लिखा गया। इस प्रतिनिधिमंडल में शमशेर भालू खां मंत्री, अखिल भारतीय किसान सभा चूरू, परमेश्वर लाल शर्मा, शेरू राम शर्मा, एडवोकेट हुसैन खान एवं इस्माइल खंडवा आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles