[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आभावास के शिव मंदिर में चोरी, दानपात्र के ताले तोड़े:डेढ़ लाख की नकदी और पूजा सामग्री चुराई; सावन में खुलने थे दानपात्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

आभावास के शिव मंदिर में चोरी, दानपात्र के ताले तोड़े:डेढ़ लाख की नकदी और पूजा सामग्री चुराई; सावन में खुलने थे दानपात्र

आभावास के शिव मंदिर में चोरी, दानपात्र के ताले तोड़े:डेढ़ लाख की नकदी और पूजा सामग्री चुराई; सावन में खुलने थे दानपात्र

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

रींगस : रींगस थाना क्षेत्र के आभावास गांव स्थित शिव मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मंदिर के दानपात्र से करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी और पूजा सामग्री चुरा ली। घटना की जानकारी गुरुवार को मिली, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मंदिर के पुजारी मोहनलाल पुत्र गुल्ला राम ने पुलिस को बताया- जब वो मंदिर पहुंचे तो दानपात्र का ताला टूटा हुआ मिला और पूजा सामग्री गायब थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुजारी के अनुसार, दानपात्र साल में एक बार सावन में ग्रामीणों के सामने खोला जाता है। ये दानपात्र कुछ ही दिनों में खोला जाना था। हर साल के अनुमान के आधार पर इसमें लगभग डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा की दान राशि जमा थी। चोरी की सूचना मिलते ही ग्रामीण मंदिर परिसर में जमा हो गए। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुजारी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और बयान दर्ज कर साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों ने पुलिस से तत्काल चोरों को गिरफ्तार करने और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। इस दौरान रोहिताश, कमलेश, बाबूलाल सैनी, पूरणमल सैनी, शिवदयाल सैनी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles