आशा सहयोगिनियों ने मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन:रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंची, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
आशा सहयोगिनियों ने मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन:रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंची, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
झुंझुनूं : झुंझुनूं में राजस्थान आशा सहयोगिनी यूनियन (जिला कमेटी, झुंझुनूं) ने विभिन्न लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आशा सहयोगिनियां रैली निकालकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान आशा सहयोगिनियों ने कहा- उनसे उनकी मूल ड्यूटी के अलावा अन्य कई कार्य करवाए जा रहे हैं, जो स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान में उनसे जबरन ओबीसी (OBC) सर्वे करवाया जा रहा है, जिसे तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए।

सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
- आशा सहयोगिनियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रमुख मांगे उठाई है। उन्होंने ज्ञापन में लिखा कि
- आशा सहयोगिनियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और उन्हें स्थायी किया जाए।
- मानदेय के रूप में उन्हें कम से कम 26,000 रुपए प्रति माह दिसा जाए।
- 10 प्रतिशत बढ़ी हुई दर से मानदेय का पूरा भुगतान एक साथ किया जाए, न कि टुकड़ों में।
- एनसीडी का इंसेंटिव ‘टीम बेस’ पर भुगतान किया जाए।
- सेवानिवृत्त होने पर एकमुश्त 50 लाख रुपए की राशि दी जाए और पेंशन की सुविधा प्रदान की जाए।
मांगे नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी
आशा सहयोगिनी यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी उक्त मांगों पर जल्दी सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आगामी दिनों में और अधिक उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आशा सहयोगिनियां शामिल रहीं।
प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
इस प्रदर्शन में जिले भर से आई आशा सहयोगिनियों ने भाग लिया, जिनमें मुख्य रूप से अनिता, सुशीला, राजबाला, बुलकेश, प्रेमलता, अंजू, उर्मिला, निर्मला, किरण, अति, निशा, श्वेता, आशा, माया, शिखा, पूनम, सरोज, ज्योति, पुष्पा, भावना, मुन्नी, कमलेश, गायत्री, ममता, सुनीता, सीमा, गंगा, कुमारी, मनीषा सैनी, ज्योति, पूनम, इंदू, नवीन, काजल, सरोज, इंदूबाला, सुनीता, सुमिता, राजबाला, मायाकंवर, अनु, रेखा, मेबा, प्रेम, फनेव, लता, पूनम, सरिता, इन्द्रा, तरन्नुम, पुष्पा, सुनीता, कमला, सुलोचना, बबली, सुनिता, साधना, राजेश, परवीन, रश्मी, मुनेश, सुलोचना, राजेश, विमला, मीना, उमेद, सुलोचना, सुमिधा, अनिता, केसर, मंजू, इंदू, अनिता, लाडली, मीरा, तिलोचना, और अनिता सहित अन्य सहयोगिनियां उपस्थित रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2260126


