[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसपी ऑफिस से युवती के किडनैप मामले में 1और गिरफ्तार:कोर्ट में किया पेश, अब तक 4 आरोपी हो चुके अरेस्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एसपी ऑफिस से युवती के किडनैप मामले में 1और गिरफ्तार:कोर्ट में किया पेश, अब तक 4 आरोपी हो चुके अरेस्ट

एसपी ऑफिस से युवती के किडनैप मामले में 1और गिरफ्तार:कोर्ट में किया पेश, अब तक 4 आरोपी हो चुके अरेस्ट

चूरू : चूरू एसपी ऑफिस से युवती के अपहरण मामले में कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खंडवा निवासी भरत स्वामी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इस मामले में अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

यह घटना 25 मई 2026 को हुई थी। गांव झाड़सर गजिया निवासी कृष्ण कुमार अपनी पत्नी के साथ सुरक्षा की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे थे। वे परिवादी कक्ष में बैठे थे, तभी दर्जनों लोग वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। हमलावर कृष्ण कुमार की पत्नी को जबरन घसीटकर बाहर ले गए।

7 दिन पहले की थी लव मैरिज

कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि उसने 18 मई को जयपुर में प्रेम विवाह किया था। युवती के परिजनों से जान का खतरा होने के कारण वे सुरक्षा के लिए एसपी ऑफिस आए थे।

आरोप है कि हमलावर युवती को कार में बैठाकर अपने साथ ले गए और कृष्ण कुमार का बैग भी छीन लिया। घटना के बाद कोतवाली थाने में किडनैप, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में 18 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाद में पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था। इस घटना के बाद 4 पुलिसकर्मियों को भी निलंबित किया गया था। भरत स्वामी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker