गोठयां बड़ी में पेयजल संकट और जलभराव:ग्रामीणों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया, आंदोलन की चेतावनी
गोठयां बड़ी में पेयजल संकट और जलभराव:ग्रामीणों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया, आंदोलन की चेतावनी
सादुलपुर : सादुलपुर के राजगढ़ तहसील के हरियाणा सीमा से सटे गांव गोठयाँ बड़ी में ग्रामीण लंबे समय से पेयजल संकट और जलभराव की दोहरी समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर जहां पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं है, वहीं दूसरी ओर गंदे और बरसाती पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर जलभराव बना रहता है।
गांव के प्रमुख कार्यकर्ता सुदेश जोशी ने बताया कि पेयजल आपूर्ति में सुधार और गंदे व वर्षा के पानी की निकासी के लिए कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, ग्रामीणों ने राजगढ़ उपखंड अधिकारी और चूरू जिला कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

जलभराव के आवाजाही बाधित
ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के मौसम में जलभराव के कारण आवागमन बाधित होता है। जगह-जगह जमा गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। पेयजल की कमी के कारण लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव की पेयजल व्यवस्था को तत्काल सुचारु किया जाए और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए उचित जल निकासी प्रणाली विकसित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो वे जनआंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2259202


