[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षक के तबादले पर छात्रों ने स्कूल पर जड़ा ताला:समझाइश के बाद माने,


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

शिक्षक के तबादले पर छात्रों ने स्कूल पर जड़ा ताला:समझाइश के बाद माने,

शिक्षक के तबादले पर छात्रों ने स्कूल पर जड़ा ताला:समझाइश के बाद माने,

पलसाना : पलसाना पंचायत समिति क्षेत्र के धिंगपुर गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक नेमीचंद के स्थानांतरण के विरोध में विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला जड़ दिया, जिससे शैक्षणिक कार्य प्रभावित हुआ और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

विद्यार्थियों का कहना था कि शिक्षक नेमीचंद लंबे समय से विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं। उनके तबादले से पढ़ाई और आगामी परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित होगी। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्थानांतरण आदेश तत्काल रद्द करने की मांग की और चेतावनी दी कि मांग न मानने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी और पुलिस बल विद्यालय पहुंचा। अधिकारियों ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मौके पर तैनात रही।

बाद में, सीबीईओ शर्मिला ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी पक्षों की बात सुनी और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा तथा नियमानुसार उचित कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। सीबीईओ की समझाइश और आश्वासन के बाद विद्यार्थियों ने विद्यालय के गेट का ताला खोल दिया और धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

मामला शांत होने के बाद विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां सामान्य हो गईं। हालांकि, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि शिक्षक के स्थानांतरण पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे भविष्य में पुनः लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Articles