चारावास ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का समाधान हुआ:6 लाभार्थियों को पट्टे जारी, 105 पीएम-जय कार्ड वितरण; 235 लोगों की स्वास्थ्य जांच
चारावास ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का समाधान हुआ:6 लाभार्थियों को पट्टे जारी, 105 पीएम-जय कार्ड वितरण; 235 लोगों की स्वास्थ्य जांच
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत चारावास में बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। प्रशासक सुगनी देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में तहसीलदार कुलदीप भाटी और विकास अधिकारी महादेव सिंह काजला की देखरेख में विभिन्न विभागों ने आमजन से जुड़े कार्यों का निस्तारण किया और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
शिविर में ग्रामीणों को 6 पट्टे जारी किए गए, जबकि राजस्व विभाग ने 3 सहमति खाता विभाजन प्रकरणों का निस्तारण किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 105 प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जय) कार्ड वितरित किए गए और 235 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
ग्राम पंचायत ने 5 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनाए और 15 जन आधार कार्डों का सत्यापन किया। राजस्व विभाग ने 8 खातों का शुद्धिकरण किया तथा नए रास्ते के प्रस्ताव के संबंध में एक आवेदन प्राप्त किया।
पशुपालन विभाग ने मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना के तहत 5 नई पॉलिसियां वितरित कीं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने एक पेंशन आवेदन प्राप्त किया और तीन बच्चों का पालनहार योजना के अंतर्गत सत्यापन किया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने दो महिलाओं की गोद भराई और एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार कराया, साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत तीन आवेदन प्राप्त किए। राजीविका विभाग ने चारावास में एक नए स्वयं सहायता समूह का गठन किया।
स्वास्थ्य विभाग ने 235 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां वितरित कीं। इस दौरान 50 लोगों की बीपी और शुगर जांच की गई, जबकि 30 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग भी की गई।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। इस मौके पर जिला कैंप प्रभारी राजकुमार मूंड, वरिष्ठ सहायक संजय शर्मा, पटवारी मुकेश सिंधल, गिरदावर अनिल कुमार, ग्राम विकास अधिकारी विकास कुमार, कनिष्ठ सहायक विक्रम सिंह, पूनम चौधरी, डॉ. मनोज तूनवाल, सुशील कल्याण, पूर्व प्रधान बजरंग सिंह चारावास, हरि सिंह मांठ, पूर्णमल मास्टर, सुरेंद्र मास्टर, शंकरलाल बोराण, कृषि पर्यवेक्षक जीतू बिगरवाल एवं कैलाश चंद यादव, ठेकेदार होशियार सिंह, वीरेंद्र गोदारा, मुकेश कंवर आरपी राजीविका, प्रति कुमारी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2258795


