[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में सफाई, स्ट्रीट लाइट सुधार की मांग:ईओ को ज्ञापन सौंपा, समाधान का आश्वासन मिला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में सफाई, स्ट्रीट लाइट सुधार की मांग:ईओ को ज्ञापन सौंपा, समाधान का आश्वासन मिला

चिड़ावा में सफाई, स्ट्रीट लाइट सुधार की मांग:ईओ को ज्ञापन सौंपा, समाधान का आश्वासन मिला

चिड़ावा : चिड़ावा नगरपालिका के नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी गौतम शर्मा को भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सैनी और पार्षद लोकेश कटारिया के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में शहर की सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और अन्य नागरिक सुविधाओं में सुधार की मांग की गई।

ज्ञापन में वार्ड नंबर 1 स्थित सांखला चौक और गोगाजी की ढाणी में नगरपालिका की ओर से लगाए गए ट्यूबवेल की पानी की मोटर बार-बार खराब होने का मुद्दा उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मोटर को स्थायी रूप से ठीक कराने की मांग की। साथ ही गर्मी को देखते हुए वार्ड नंबर 1, 2 और 3 में आमजन के लिए पानी के टैंकर उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।

टूटी सड़क और खराब स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने की मांग

ज्ञापन में शहर की सफाई व्यवस्था को नियमित और प्रभावी बनाने की मांग की गई। इसके अलावा धाबाई जी के टेकड़े से बावलिया बाबा मुख्य द्वार बाईपास तक खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक कराने का आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने बावलिया बाबा मंदिर मार्ग पर गायत्री मंदिर के सामने टूटी सड़क तथा नंदी गौशाला के सामने क्षतिग्रस्त फेरो कवर को भी शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की। उनका कहना था कि बारिश के मौसम में ये क्षतिग्रस्त स्थान हादसों का कारण बन सकते हैं। अधिशासी अधिकारी गौतम शर्मा ने ज्ञापन प्राप्त कर सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान संदीप सैनी सांखला, कुलदीप कटारिया, पवन सैनी मिस्त्री, बाबूलाल मास्टर, महेंद्र स्वामी, रामकिशन सांखला, बाबूलाल स्वामी, राजेश सैनी, संजय माखरिया और बच्चन सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles