जयपुर शूटिंग चैंपियनशिप में शेखावाटी की बिटिया इनाया यादव ने जीते स्वर्ण और कांस्य पदक
परिवार और क्षेत्र का नाम किया रोशन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ अनिल शर्मा
खेतड़ी : जगतपुरा, जयपुर में आयोजित 24वीं राजस्थान राज्य ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में शेखावाटी की होनहार निशानेबाज कु. इनाया यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ग्राम पंचायत ठाठ वाडी निवासी हाल कोटपूतली प्रवासी पूर्व गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव की सुपौत्री एवं त्रिभुवन यादव की सुपुत्री इनाया यादव ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदकऔर कांस्य पदक अपने नाम किए। इनाया की इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र और पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर ठाठवाडी सरपंच डॉ किशोरी लाल यादव चेयरमैन विजय सिंह यादव, पत्रकार डॉ रामानंद शर्मा शिमला पूर्व जिला पार्षद राव ईश्वर सिंह, टैक्स बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उमराव सिंह यादव एडवोकेट, डॉ ओमप्रकाश यादव, पूर्व DEO मूलचन्द यादव मैनेजर जगमाल यादव राजू मास्टर, रामावतार यादव गुरुजी सहित क्षेत्रवासियों ने बिटिया इनाया को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई कि इनाया आगे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेगी।इनाया की इस सफलता परिजनों और प्रशिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही इस तरह की उपलब्धियां संभव है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2254929


