[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कूल वर्ल्ड चैंपियनशिप से लौटे निखिल कुमार का वॉलीबॉल अकादमी में हुआ सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्कूल वर्ल्ड चैंपियनशिप से लौटे निखिल कुमार का वॉलीबॉल अकादमी में हुआ सम्मान

स्कूल वर्ल्ड चैंपियनशिप से लौटे निखिल कुमार का वॉलीबॉल अकादमी में हुआ सम्मान

झुंझुनूं : स्वर्ण जयंती स्टेडियम स्थित वॉलीबॉल अकादमी, झुंझुनूं के खिलाड़ी निखिल कुमार के स्कूल वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर लौटने पर अकादमी में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर निखिल कुमार को माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी गई।

उल्लेखनीय है कि स्कूल वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन 1 से 10 जुलाई 2026 तक चीन के सांगुलुआ में हुआ, जिसमें निखिल कुमार ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर अकादमी के एक अन्य खिलाड़ी योगेश कुमार सैनी के जूनियर एशियन कप शिविर में भाग लेने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की गई। योगेश ने भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित शिविर में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सम्मान समारोह में वॉलीबॉल प्रशिक्षक एवं जिला खेल अधिकारी राजेश ओला, फुटबॉल प्रशिक्षक विकास कुमार बुडानिया, अमित कुमार, जूडो कोच सोमेश कुमार, बॉक्सिंग कोच योगेश कुमार, शेर सिंह बराला, भगीरथ मल शर्मा, महिपाल सहित खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker