मूक-बधिर दंपती को मिला आवासीय पट्टा, वर्षों का इंतजार हुआ खत्म
मूक-बधिर दंपती को मिला आवासीय पट्टा, वर्षों का इंतजार हुआ खत्म
सीकर : राजस्थान सरकार के शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत फतेहपुर नगरपरिषद में आयोजित शिविर एक मूक-बधिर दंपती के लिए नई उम्मीद लेकर आया। सोमवार को नगरपरिषद आयुक्त अनिता खीचड़ ने जन्म से मूक एवं बधिर दंपती महेश कुमार माली और उनकी पत्नी द्रोपदी को उनकी पैतृक आवासीय भूमि का पट्टा प्रदान किया। यह भावुक क्षण उपस्थित जनप्रतिनिधियों और आमजन की आंखें भी नम कर गया।
पूर्व पालिका उपाध्यक्ष ओम बलारा ने बताया कि वार्ड संख्या 33, चमड़िया कॉलेज के पास रहने वाले महेश कुमार माली और उनकी पत्नी की आवासीय भूमि के पट्टे की पत्रावली वर्ष 2022 से लंबित थी। कई प्रयासों के बावजूद उन्हें पट्टा नहीं मिल पा रहा था। इस मामले को भाजपा जिला महामंत्री रामवतार रूंथला एवं ओम बलारा ने नगरपरिषद आयुक्त अनिता खीचड़ के संज्ञान में लाया।
आयुक्त अनिता खीचड़ ने प्रकरण की प्राथमिकता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की और शिविर के दौरान दंपती को उनकी आवासीय भूमि का पट्टा सौंपा। पट्टा प्राप्त करते समय दंपती अपनी खुशी शब्दों में व्यक्त नहीं कर सके, लेकिन उनकी नम आंखों ने उनकी वर्षों की प्रतीक्षा और संतोष की कहानी बयां कर दी।
आयुक्त अनिता खीचड़ ने बताया कि उनके 18 वर्ष के सेवाकाल में यह पहला अवसर है जब ऐसा संवेदनशील प्रकरण उनके समक्ष आया। उन्होंने बताया कि शहरी सेवा शिविर के दौरान अब तक 125 से अधिक पट्टे वितरित किए जा चुके हैं तथा शिविर के अंतिम दिन 50 से अधिक पात्र लोगों को भी पट्टे प्रदान किए जाएंगे।
इस अवसर पर रामवतार रूंथला, ओम बलारा, सुशील पंवार, अक्षय नायक, ताराचंद सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2255109


