शहरी सेवा शिविर बना दिव्यांगों के लिए नई उम्मीद, मुकेश को व्हीलचेयर व झाबरमल को मिली ट्राई साइकिल
शहरी सेवा शिविर बना दिव्यांगों के लिए नई उम्मीद, मुकेश को व्हीलचेयर व झाबरमल को मिली ट्राई साइकिल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित शहरी सेवा शिविर आमजन को त्वरित राहत और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का माध्यम बन रहे हैं। सुजानगढ़ नगरपरिषद में आयोजित शिविर में गांधी बस्ती के दो दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल ने बताया कि शिविर में दिव्यांग मुकेश कुमार और झाबरमल ने अपनी समस्या रखी। अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं पात्रता का सत्यापन कर तत्काल सहायता प्रदान की। शिविर में ही मुकेश कुमार को व्हीलचेयर तथा झाबरमल को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई।
सहायक उपकरण मिलने के बाद दोनों लाभार्थियों ने खुशी जताते हुए कहा कि अब उनके दैनिक आवागमन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने में महत्वपूर्ण सहयोग देगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2254463


