पांडिचेरी से मानद डॉक्टरेट लेकर लौटे डॉ. सबलानिया, स्काउट-गाइड परिवार ने किया सम्मानित
पांडिचेरी से मानद डॉक्टरेट लेकर लौटे डॉ. सबलानिया, स्काउट-गाइड परिवार ने किया सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ, नवलगढ़ कार्यालय में शनिवार को समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त करने पर डॉ. रामावतार सबलानिया का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय संघ के संरक्षक कैलाश चोटिया रहे, जबकि अध्यक्षता जिला प्रधान गंगाधर सिंह सुंडा ने की। विशिष्ट अतिथियों में नवलगढ़ प्रधान मुरली मनोहर चौबदार, पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बंशीधर सैनी, डॉ. दयाशंकर जांगिड़, रेलवे के वाणिज्य अधीक्षक ओमप्रकाश आर्य तथा मेजर डी.पी. शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय संघ के सचिव महेश कुमार मार्षल ने किया।
गौरतलब है कि 4 जुलाई 2026 को पांडिचेरी में आयोजित यूनाइटेड अमेरिकन यूनिवर्सिटीज फॉर लीडरशिप एंड एक्सीलेंस (यूएसए) के दीक्षांत समारोह में डॉ. रामावतार सबलानिया को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया था।
नवलगढ़ लौटने पर स्काउट-गाइड परिवार ने उनका साफा, शॉल, माल्यार्पण एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। मुख्य अतिथि कैलाश चोटिया ने इसे नवलगढ़ के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि डॉ. सबलानिया की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र का सम्मान बढ़ाने वाली है। वहीं पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बंशीधर सैनी ने समाजसेवा के क्षेत्र में उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व सचिव अर्जुन सिंह सांखनिया, सह सचिव रूक्मानंद खत्री, रोवर लीडर डॉ. संजय सैनी, ऑडिटर मोजीराम बजाड़, कोषाध्यक्ष दशरथ लाल सैनी, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सेन, काउंसलर महेंद्र कुमार सैनी, गाइडर बीना चंदेल, अंतिमा मीणा, उप प्रधान रामावतार बील, जगदीश प्रसाद जांगिड़, बलवीर सिंह दूत, महेश कुमार सैनी, सत्यनारायण सबलानिया, मुरारीलाल नायक, पंकज बील, प्रधानाचार्य डी.वी.पी. ललित दैया, आशीष मिश्रा, अशोक जांगिड़, बंटी बारी सहित बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2253410


