चूरू नागरिक संघ मुम्बई चुनाव में सुदर्शन पैनल का क्लीन स्वीप
चूरू नागरिक संघ मुम्बई चुनाव में सुदर्शन पैनल का क्लीन स्वीप
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नागरिक संघ मुम्बई की 11 मेंबर्स की कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव स्थल सर्राफ मातृ मंदिर मलाड ईस्ट पर सुबह 10 बजे से ही वोटर्स उत्साह के साथ आने लगे 12 बजते बजते लगभग 200 लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुल 205 वैद्य वोट पड़े ।इस बार पहली बार दो ग्रुप बने और चुनाव समिति ने उन्हें चुनाव चिन्ह भी प्रदान किया।
एक ग्रुप का नाम सुदर्शन पैनल जिसको सुदर्शन चक्र चुनाव चिन्ह दिया। दूसरा ग्रुप गुलाबी संगठन को जिसे गुलाब का फूल चुनाव चिन्ह दिया गया। रोमांचक मुकाबले मैं सुदर्शन पैनल से रवि प्रकाश बगड़िया(128) सुभाष चौधरी(111) किशनलाल मोर(124) संजय सरावगी(115) सुशील कंदोई(110) राजीव कोठारी(106) अर्हत सिरसलेवाला (105)पंकज सरावगी(100)प्रवीण जोशी(92) डॉ गोविंद झिरमिरिया (125) विनोद अग्रवाल(93) विजेता घोषित किए गए।
गुलाबी संगठन को कामयाबी से दूर रहना पड़ा। सर्वाधिक 128 वोट रवि बगड़िया को मिले चुनाव अधिकारी सी ए राकेश सिरसलेवाला और ca हर्ष बजाज की 15 लोगों के टीम द्वारा समन्वयपूर्ण तरीके से शांति के माहौल में सुसंपन्न किए गए। सभी आजीवन सदस्यों ने वोटिंग के साथ साथ जलपान एवं देशी भोजन का आनंद लिया। संजय सरावगी और कमल पोद्दार ने अपील करते हुए कहा यह जीत चूरू नागरिक संघ की जीत है,अब कोई पैनल नहीं रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2253425


