रतनगढ़ के ग्राम दाउदसर स्थित नमो नारायण स्टेडियम में आयोजित “ब्रदर्स चैंपियन ट्रॉफी 2026” का शुभारंभ
रतनगढ़ के ग्राम दाउदसर स्थित नमो नारायण स्टेडियम में आयोजित "ब्रदर्स चैंपियन ट्रॉफी 2026" का शुभारंभ
रतनगढ़ : ग्राम दाउदसर स्थित नमो नारायण स्टेडियम में आयोजित ब्रदर्स चैंपियन ट्रॉफी-2026 का शुभारंभ विधायक पूसाराम गोदारा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विधायक ने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया तथा स्वर्गीय पवन कुमार पारीक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
अपने संबोधन में विधायक गोदारा ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों को भी समान रूप से आवश्यक बताया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में ढांढ़ण और कालूसर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें ढांढ़ण ने 15 रन से जीत दर्ज कर विजयी शुरुआत की। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, सरपंच ओमप्रकाश, महावीर बेनीवाल, कानसुजिया, प्रमोद बांगड़वा, मोनू, मोनू जाखड़, कन्हैया लाल बेनीवाल, कालीचरण पारीक सहित आयोजन समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2253425


