भोपालगढ़ की जनहित मांगों को लेकर धरना 116वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
भोपालगढ़ की जनहित मांगों को लेकर धरना 116वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों का विभिन्न जनहित मांगों को लेकर धरना रविवार को लगातार 116वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा दर्ज किए गए कथित झूठे मुकदमों को वापस लेने, सती माता के आम रास्ते से गेट हटाने तथा अभयारण्य से आने वाले जंगली जानवरों के हमलों में मारे गए पालतू पशुओं का उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।
धरने की अध्यक्षता विशंभर लाल शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन ने अब तक मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
धरने में गोकुलचंद सैनी, नवल पारीक, गजेंद्र पारीक, श्याम सिंह, सुभाष चंद्र, चांद की राम, अनिल कुमार सेन, गोवर्धन, अमरजीत कौर, संजय कुमार, भूपेंद्र सिंह सोढ़ा, ओमप्रकाश सैनी, लाल सिंह इंदा, भारत सैनी, मोनू अग्रवाल, राजेश सांखला, सोनू अग्रवाल, मंजीत सैनी, रोहतास, मनोज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
धरना स्थल पर उपस्थित लोगों ने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2253385


