पेड़ से लटका मिला युवक का शव:एक दिन पहले ही निकला था घर से, मौत के कारणों की जांच जारी
पेड़ से लटका मिला युवक का शव:एक दिन पहले ही निकला था घर से, मौत के कारणों की जांच जारी
झुंझुनूं : झुंझुनूं के सदर थाना क्षेत्र के भूरासर गांव में रविवार सुबह एक युवक का शव जोहड़ के पास एक जाल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 20 साल के राजकुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शनिवार से घर से निकला हुआ था युवक
मृतक के भाई सुनील ने बताया कि राजकुमार शनिवार को घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए। रविवार सुबह करीब 6 बजे उसकी मां और भाई सुनील उसे ढूंढते हुए गांव के जोहड़ की तरफ पहुंचे।
मां और भाई ने देखा शव
परिजनों ने जोहड़ के पास जाल के पेड़ पर राजकुमार का शव फंदे से लटका देखा। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए। उनके शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।
मजदूरी करता था राजकुमार
परिजनों के अनुसार राजकुमार मजदूरी का काम करता था और स्वभाव से शांत था। परिवार ने बताया कि पिछले कुछ समय से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी, जिसको लेकर घर के लोग चिंतित रहते थे। राजकुमार पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता महेंद्र भी मजदूरी करते हैं।
पुलिस ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को नीचे उतरवाकर बीडीके हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।
मौत के कारणों की जांच जारी
सदर थाना पुलिस के अनुसार युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2253266


