[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामकृष्ण मिशन के स्वास्थ्य शिविर में 160 मरीजों का उपचार:नि:शुल्क दवाइयां बांटी; स्वामी आत्मनिष्ठानंद बोले- गरीब और जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रहे शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रामकृष्ण मिशन के स्वास्थ्य शिविर में 160 मरीजों का उपचार:नि:शुल्क दवाइयां बांटी; स्वामी आत्मनिष्ठानंद बोले- गरीब और जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रहे शिविर

रामकृष्ण मिशन के स्वास्थ्य शिविर में 160 मरीजों का उपचार:नि:शुल्क दवाइयां बांटी; स्वामी आत्मनिष्ठानंद बोले- गरीब और जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रहे शिविर

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर में रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 160 रोगियों ने स्वास्थ्य जांच कराकर चिकित्सा लाभ लिया। मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में झुंझुनूं के महावीर अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की बीपी, शुगर और अन्य आवश्यक जांचें कीं। जांच के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श दिया और जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

गरीब और असहाय लोगों के लिए वरदान हैं शिविर

मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि रामकृष्ण मिशन सामाजिक सरोकारों के तहत समय-समय पर ऐसे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करता है। उन्होंने कहा कि ये शिविर गरीब और असहाय लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा के क्षेत्र में रामकृष्ण मिशन की अलग पहचान है और संस्था लगातार जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

महिलाओं और बच्चों को भी दिया जा रहा प्रशिक्षण

स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि मिशन स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहा है। इसके साथ ही बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मिशन की ओर से समय-समय पर गरीब परिवारों को वस्त्र और अन्य घरेलू सामग्री वितरित की जाती है। साथ ही मिशन में आने वाले लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास किया जाता है।

ये रहे मौजूद

शिविर में स्वामी योगयुक्तानंद महाराज, स्वामी प्रशांतानंद महाराज, डॉ. महावीर मील, डॉ. अंकुर मील, योगेश बबेरवाल, मुकेश कुमार, दुष्यंत सोनी, बंटी महला, रोहित जांगिड़, संजय कुमार, कालीचरण गुप्ता, रोशन लाल, कृष्ण कुमार, मोहनलाल और उमाशंकर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles