पेड़ लगाए- पेड़ बचाएं- जीवन बचाएं- स्वच्छता का संदेश दें। – शरीफ खान मोयल
पेड़ लगाए- पेड़ बचाएं- जीवन बचाएं- स्वच्छता का संदेश दें। - शरीफ खान मोयल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर इंसानियत एकता सेवा समिति द्वारा सात दिवसीय हरियाली है तो खुशहाली है पौधारोपण अभियान चल रहा है आज तीसरे दिन समिति के सदस्यों द्वारा भालेरी रोड स्थित तौकीर हसन कब्रिस्तान में समिति द्वारा पेड़ – पौधे लगाए गए इस अवसर पर समाजसेवी शरीफ खान मोयल ने कहा पेड़-पौधे हमारे जीवन का असली आधार और धरती के फेफड़े हैं। वे हमें सांस लेने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं, वातावरण को शीतल रखते हैं और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हैं।
आज बढ़ते प्रदूषण और अंधाधुंध कटाई के कारण हमारी धरती संकट में है। यदि हम आज पौधे नहीं लगाएंगे, तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। पेड़ लगाना केवल एक काम नहीं, बल्कि आने वाले कल को सुरक्षित करने की एक नैतिक जिम्मेदारी है।
आइए, हम सब मिलकर अपने जीवन के हर विशेष अवसर पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी पूरी देखभाल करने का संकल्प लें। पेड़ बचाएं, जीवन बचाएं! इस अवसर पर कब्रिस्तान कमेटी अध्यक्ष हाजी इब्राहिम खान, हाजी असगर खान, असलम खान, मोहम्मद अली पठान, अरमान खान, आतिफ खान, मोहम्मद सलमान आदि उपस्थित रहे एवं पेड़-पौधे लगाकर स्वस्थ पर्यावरण का संदेश दिया। समिति व्यवस्थापक इंजीनियर जाफर खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2251927


