गंभीर रूप से घायल दो लोगों की मदद के लिए आगे आए, “कायमखानी” मानवता की मिसाल कायम की
गंभीर रूप से घायल दो लोगों की मदद के लिए आगे आए, "कायमखानी" मानवता की मिसाल कायम की
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
लाडनूं : मेगा हाइवे बायपास रोड़ स्थित रामदेव मंदिर के समीप एक अज्ञात वाहन बोलेरो की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार छापर निवासी एक व्यक्ति गंगाराम जांगीड़ और एक गर्भवती महिला मनीषा जांगीड़ जो अपने ससूर के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ कर छापर से आकाश अस्पताल लाडनूं में डाक्टर को दिखाने आ रहे थे का अचानक बीच रास्ते में एक्सीडेंट होने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए।
सामाजिक कार्यकर्ता मो० मुश्ताक खान कायमखानी किसी काम से इसी रास्ते से गुजर रहे थे तभी अचानक गंभीर रूप से घायल इन दोनों लोगों पर नजर पड़ी तो तुरंत बीना कुछ सोचे समझे तुरंत सड़क पर दुकान चलाने वाले लोगों की मदद ली जिनमें इम्तियाज भाई, नानूराम, गिरधारी आदी को अपने साथ लेकर इन घायलों की मदद की और इन्हें एक निजी वाहन से दोनों घायलो को स्थानीय राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया और अपनी निगरानी में मौके पर मोजूद डाक्टरो की टीम से दोनों का इलाज करवाया।
हादसे में गंगाराम जांगीड़ के सर पर गंभीर चोट आई, जिस पर चिकित्सको ने टांके लगाए। वहीं गर्भवती मनीषा के सर और कमर में अंदरूनी चोट होने के कारण उसकी नाज़ुक स्थिति को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मो० मुश्ताक खान कायमखानी ने चिकित्सको की टीम से वार्ता कर दोनों को 108 एम्बुलेंस की मदद से हायर सेंटर सीकर के राजकीय जिला चिकित्सालय में रेफर करवाया। और इनके परिजनों को घटना सुचना देकर सुचित किया, तब घायलों के परिवार के लोग छापर से लाडनूं पहुंचे और सामाजिक कार्यकर्ता मो० मुश्ताक खान कायमखानी के इस सहरानिय कार्य की प्रशंसा की और धन्यवाद ज्ञापित किया।
कायमखानी ने बताया की हमने घायलों की मदद करके उनका जीवन बचाया है और समय रहते घायलों का इलाज करवाकर उनको राहत पहुंचाई है, दुखी पीड़ित परेशान लोगों की मदद करना ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है और यह अपने आप में एक बहुत बड़ी मिसाल है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी घटना की सुचना मिलते पर पुलिस टीम राजकीय चिकित्सालय पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी।समाचार लिखे जाने तक अब तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2250287


