कांग्रेस संगठन द्वारा समय-समय पर किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रभारी को सौंपी
कांग्रेस संगठन द्वारा समय-समय पर किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रभारी को सौंपी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर चूरू शहर ब्लॉक कांग्रेस व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस पर प्रथम बार आगमन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी चिरंजीवी राव पहुंचे। चूरू विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय पर चूरू शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, अग्रिम संघटन के पदाधिकारी, निवर्तमान पार्षदगण, निवर्तमान पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य, वार्ड व ग्राम पंचायत अध्यक्ष एवं सभी कांग्रेसजनों की उपस्थित में राष्ट्रीय चिरंजीव राव, जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी विधायक हाकम अली खान, प्रदेश महामंत्री प्रधूनसिंह,जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मेघवाल का राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफ़ीक मंडेलिया टीम व कांग्रेस जनों ने स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर व देहात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर धांधू ने संगठन में किए गए कार्य की वार्षिक रिपोर्ट में हस्ताक्षर रजिस्ट्र कॉपी व समय समय पर किए गए कार्य की न्यूज़ पेपरों में प्रकाशित कटिंग प्रस्तुत की गई । नेताओं ने चूरू शहर ब्लॉक व देहात ब्लॉक अध्यक्ष के कार्य की सराहना करते हुए इनका मालाए पहनाकर अभिनंदन किया ।
इस अवसर पर पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, नेता धर्मेन्द्र बुडानिया, मोहम्मद हुसैन निर्वाण, रमजान खान, नारायण बालान,अबरार खान, संजय भाटी, आरिफ़ रिसालदार, शाहरूख खान, पंचायत राज कांग्रेस विकाश बुडानिया, शिव कुमार शर्मा,विमल शर्मा,आबिद खान, बुल्ले शाह, सलीम पीए,आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2250268


