5 साल के लापता मासूम की तलाश तेज करने की मांग:कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, 5 जून को हुआ था लापता
5 साल के लापता मासूम की तलाश तेज करने की मांग:कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, 5 जून को हुआ था लापता
नीमकाथाना : निमोद गांव की पहाड़ी पर स्थित हिंगलाज माता मंदिर से लापता 5 वर्षीय बालक की तलाश तेज करने की मांग की गई है। इसे लेकर शुक्रवार को नीमकाथाना जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रो. गोविंद नारायण घसिया ने सीकर एसपी प्रवीण नायक नुनावत को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि ककराना निवासी 5 वर्षीय मासूम अपनी मां के साथ 5 जून को हिंगलाज माता मंदिर दर्शन के लिए आया था। 12 जून को सुबह करीब 9:46 बजे मंदिर परिसर से वो अचानक लापता हो गया।
घसिया ने बताया कि पुलिस प्रशासन, वन विभाग और ग्रामीणों द्वारा लगातार कई दिनों तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन अब तक बालक का कोई सुराग नहीं लग सका है। ऐसे में घटना को 26 दिन बीतने के बाद भी मासूम का पता नहीं चलना चिंता का विषय है।
ज्ञापन के माध्यम से ए से विशेष पुलिस दल गठित करने, एनडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमों की सहायता लेने तथा आवश्यक संसाधनों के साथ सर्च अभियान को और प्रभावी बनाने की मांग की गई, ताकि लापता बालक को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2250156


