मां का मर्डर करने वाले युवक को 1दिन का रिमांड:हत्या का कारण पता करने के लिए पुलिस करेगी पूछताछ; नशे में चाकू घोप कर की थी हत्या
मां का मर्डर करने वाले युवक को 1दिन का रिमांड:हत्या का कारण पता करने के लिए पुलिस करेगी पूछताछ; नशे में चाकू घोप कर की थी हत्या
नवलगढ़ : नवलगढ़ में अपनी मां की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार पीडब्ल्यूडी कर्मचारी राजवीर डूडी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब पुलिस उससे हत्या के पीछे की वजह, वारदात के समय की परिस्थितियों और मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहन पूछताछ करेगी।
थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया- आरोपी राजवीर डूडी अपनी मां प्रभाती देवी की मौत के बाद से लगातार खामोश बना हुआ है। पूछताछ के दौरान भी वह किसी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। ऐसे में पुलिस रिमांड के दौरान उससे विस्तार से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
शराब के नशे में मां पर किए थे चाकू से कई वार
थानाधिकारी ने बताया- यह वारदात बुधवार रात करीब 10 बजे हुई थी। आरोपी राजवीर शराब के नशे में घर पहुंचा था, जहां किसी बात को लेकर उसकी 59 साल की मां प्रभाती देवी से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर उसने रसोई से चाकू उठाया और मां पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण प्रभाती देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपनी बहन को फोन कर मां की हत्या करने की सूचना दी। इसके बाद परिजन तुरंत घर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को उसके घर से ही हिरासत में ले लिया।

पुलिस बोली- पत्नी और मां से अक्सर करता था झगड़ा
थानाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राजवीर लंबे समय से शराब का आदी था और आए दिन पत्नी व मां से विवाद करता रहता था। लगातार पारिवारिक कलह के चलते उसकी पत्नी करीब डेढ़ महीने पहले बेटे को लेकर अपने पीहर चली गई थी। वहीं, प्रभाती देवी भी कुछ दिन पहले घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां रहने चली गई थीं।
दो दिन पहले ही मां को वापस घर लाया था आरोपी
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी दो दिन पहले ही अपनी मां को समझाकर वापस घर लेकर आया था। इसके महज दो दिन बाद उसने गुस्से में उनकी चाकू मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने मृतका के दामाद की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल का एफएसएल टीम ने भी निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2250102


