[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान कांग्रेस सह-प्रभारी चिरंजीव राव सादुलपुर पहुंचे:संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर की चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

राजस्थान कांग्रेस सह-प्रभारी चिरंजीव राव सादुलपुर पहुंचे:संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर की चर्चा

राजस्थान कांग्रेस सह-प्रभारी चिरंजीव राव सादुलपुर पहुंचे:संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर की चर्चा

सादुलपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव और राजस्थान सह-प्रभारी चिरंजीव राव का गुरुवार शाम सादुलपुर पहुंचे। मोहता वाटिका में आयोजित संगठनात्मक बैठक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की

इस बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय और सजग बनाने तथा आगामी जनहित एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने जोर दिया कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर सक्रिय भूमिका निभाएगा।

सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए, जिन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और सक्रिय भागीदारी को संगठन के लिए नई ऊर्जा और मजबूती का स्रोत बताया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनोज मेघवाल, विधायक हाकम अली, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनहित के मुद्दों को उठाने का संकल्प लिया

पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आने वाले समय में जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प व्यक्त किया। वहीं, चिरंजीव राव ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और आमजन से निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।

Related Articles