[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाजोर में किसान ट्रैक्टर यूनियन की बैठक:जीपीएस हटाने, रवाना वजन बढ़ाने की मांग; आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बाजोर में किसान ट्रैक्टर यूनियन की बैठक:जीपीएस हटाने, रवाना वजन बढ़ाने की मांग; आंदोलन की चेतावनी

बाजोर में किसान ट्रैक्टर यूनियन की बैठक:जीपीएस हटाने, रवाना वजन बढ़ाने की मांग; आंदोलन की चेतावनी

सीकर : सीकर के बाजोर में बुधवार को किसान ट्रैक्टर यूनियन ने एक बैठक का आयोजन किया। लक्कड़दास बाबा मंदिर के पास हुई इस बैठक में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर मालिक और किसान शामिल हुए। इस दौरान किसानों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और सरकार के समक्ष प्रमुख मांगें रखी गईं।

बैठक में ट्रैक्टरों की ब्लैकलिस्टिंग समाप्त करने, ट्रैक्टरों पर जीपीएस लगाने की अनिवार्यता को वापस लेने और रॉयल्टी परमिट (रवाना) का वजन बढ़ाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। किसानों ने बताया कि मौजूदा व्यवस्था के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।

किसान नेता कन्हैयालाल ढाका ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पहले ट्रैक्टरों पर जीपीएस लगाना अनिवार्य नहीं था, लेकिन अब सरकार ने इसे अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रैक्टर की पासिंग क्षमता लगभग 27 क्विंटल है, जबकि सरकार 60 क्विंटल की रॉयल्टी वसूलती है। इस स्थिति में 27 क्विंटल की सीमा में पत्थर का परिवहन करना संभव नहीं है।

ढाका ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो किसान ट्रैक्टर यूनियन एक बार फिर आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। उन्होंने याद दिलाया कि चार साल पहले भी किसानों ने सीकर मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन किया था। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते मांगें नहीं मानीं, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

बैठक में उपस्थित सभी किसानों ने सरकार से ट्रैक्टरों की ब्लैकलिस्ट हटाने, जीपीएस की अनिवार्यता समाप्त करने और रॉयल्टी परमिट का वजन बढ़ाने की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की।

Related Articles