[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिस्ट्रीशीटर रोहित महला के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर:भूमि पूजन के 7 दिन बाद पुलिस, प्रशासन और अजमेर डिस्कॉम की संयुक्त कार्रवाई, निर्माण सामग्री भी जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हिस्ट्रीशीटर रोहित महला के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर:भूमि पूजन के 7 दिन बाद पुलिस, प्रशासन और अजमेर डिस्कॉम की संयुक्त कार्रवाई, निर्माण सामग्री भी जब्त

हिस्ट्रीशीटर रोहित महला के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर:भूमि पूजन के 7 दिन बाद पुलिस, प्रशासन और अजमेर डिस्कॉम की संयुक्त कार्रवाई, निर्माण सामग्री भी जब्त

गुढ़ागौड़जी : झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी में प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है। हिस्ट्रीशीटर रोहित महला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस, प्रशासन और अजमेर डिस्कॉम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बड़ की ढाणी में सरकारी जोहड़ भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करके जमीन को कब्जे से मुक्त कराया है।

दो दिन पहले रोहित महला और विकास फौजी गैंग के बीच झगड़ा और हवाई फायरिंग की घटना हुई थी। इस घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव मोड में हुआ और ये कार्रवाई की गई। पुलिस ने इस मामले में दोनों गुटों के कुल 9 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामला गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र का है। कार्रवाई मंगलवार शाम 4 बजे हुई।

पुलिस, प्रशासन और अजमेर डिस्कॉम ने संयुक्त कार्रवाई की।
पुलिस, प्रशासन और अजमेर डिस्कॉम ने संयुक्त कार्रवाई की।

करीब डेढ़ घंटे तक चली कार्रवाई

गिरदावर रामस्वरूप झाझडिया ने बताया कि यह कार्रवाई करीब डेढ़ घंटे तक चली, जिसमें भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमला मौके पर तैनात रहा। जेसीबी की मदद से निर्माणाधीन ढांचे को तोड़ा गया और मौके से मिली निर्माण सामग्री और अन्य सामान जब्त कर लिया गया।

बता दे कि रोहित महला ने अपने गांव बड़ की ढाणी में करीब 10 बीघा सरकारी जोहड़ भूमि पर गोशाला का निर्माण शुरू कराया था। इलाके में चर्चा थी कि गोशाला की आड़ में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर इसे आपराधिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करने की तैयारी की जा रही थी।

प्रशासन ने जेसीबी की मदद से गड्डा खोदकर उसमें कब्जे में काम में ली जाने वाली ईंटे डाल दी।
प्रशासन ने जेसीबी की मदद से गड्डा खोदकर उसमें कब्जे में काम में ली जाने वाली ईंटे डाल दी।

सरकारी भूमि पर बने सामुदायिक भवन कब्जामुक्त

संयुक्त टीम ने सरकारी भूमि पर बने सामुदायिक भवन को भी कब्जामुक्त कराया, जिस पर अवैध कब्जा किया गया था। भवन को खाली करवाने के बाद प्रशासन ने उसे सीज कर दिया। अजमेर डिस्कॉम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध बिजली कनेक्शन हटाया और वीसीआर भरने की कार्रवाई भी की।

सरकारी भूमि पर बने सामुदायिक भवन को भी कब्जामुक्त कराया।
सरकारी भूमि पर बने सामुदायिक भवन को भी कब्जामुक्त कराया।

कार्रवाई के दौरान नवलगढ़ डीएसपी सुगन सिंह, डीएसटी प्रभारी हेमराज मीणा, गुढ़ागौड़जी थाना प्रभारी गौरव प्रधान शर्मा सहित नवलगढ़, गुढ़ागौड़जी डीएसटी और क्यूआरटी की टीम मौजूद रही।

भूमि पूजन के 7 दिन बाद प्रशासन-पुलिस की कार्रवाई

बता दे कि सरकारी जोहड़ भूमि पर प्रस्तावित गोशाला का भूमि पूजन 30 जून को विधि-विधान के साथ किया गया था, भूमि पूजन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। जिसके सात दिन बाद पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से निर्माण को ध्वस्त किया।

एसपी ने दिया सख्त निर्देश

SHO गौरव प्रधान ने बताया- ​घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) कावेंद्र सागर खुद मंगलवार को गुढ़ागौड़जी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली। एसपी ने फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं।

​यह है मामला

SHO गौरव प्रधान ने बताया- ​जानकारी के अनुसार हिस्ट्रीशीटर रोहित महला ने बड़ की ढाणी में स्थित करीब 10 बीघा सरकारी जोहड़ भूमि पर अवैध रूप से गौशाला का निर्माण शुरू कर दिया था। इस जमीन पर उसने एक सामुदायिक भवन भी बना लिया था। प्रशासन को जब इसकी सूचना मिली, तो उन्होंने तुरंत टीम गठित कर मौके पर करवाई की।

Related Articles