रानोली पुलिया के पास दो स्लीपर बसों की टक्कर:अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा, जनहानि नहीं
रानोली पुलिया के पास दो स्लीपर बसों की टक्कर:अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा, जनहानि नहीं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
रानोली : सीकर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को रानोली पुलिया से लगभग 100 मीटर पहले दो स्लीपर बसों की टक्कर हो गई। यह हादसा तब हुआ जब सीकर से जयपुर जा रही बस के सामने अचानक गोवंश आ गया। गोवंश को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे आ रही दूसरी स्लीपर बस उससे टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद बसों में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस घटना में बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बसों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं, जिन्हें पुलिस ने व्यवस्थित कर यातायात बहाल किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2243648

