झुंझुनूं शहर के चौक शहीदान स्थित कुरेशी क्लीनिक पर आयोजित हुआ चाय पर चर्चा कार्यक्रम
झुंझुनूं शहर के चौक शहीदान स्थित कुरेशी क्लीनिक पर आयोजित हुआ चाय पर चर्चा कार्यक्रम
झुंझुनूं : भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरि के निर्देश पर मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की ओर से चौक शहीदान स्थित कुरेशी क्लीनिक पर – चाय पर चर्चा – कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर आगामी पंचायत व निकाय चुनाव पर चर्चा की गई इसके अलावा स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से वार्तालाप हुआ।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान ने बताया कि चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन तथा स्वास्थ्य योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन कों कैसे मिले, पर विचार किया गया। इसके अलावा बिजली पानी, सड़क, कानून व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण सहित आमजन की दैनिक समस्याओं जैसे मुद्दों पर भी संवाद हुआ।
चौहान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जनहितकारी नीतियों का लाभ लोगो तक पहुंच रहा है और भाजपा सरकार में अल्पसंख्यक समाज अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। इस अवसर पर मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष डॉ शौकत अली, उस्मान गनी लादूसरिया, अज़ीज़ बेग, मोर्चे के नगरमंडल अध्यक्ष खलील सिलावट, शाहिद फारूकी, लारा अंसारी, साजिद चौहान उर्फ सुंदर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2246900

